सरायपाली: भाजपा के निष्कासित पार्षदों के निजी बैनर होर्डिंग लगाते देखे गए नगरपालिका के कुछ कर्मचारी
सरकारी वाहनों का हो रहा दुरुपयोग
हेमंत वैष्णव, सरायपाली: नगरपालिका सरायपाली के कुछ कर्मचारी भाजपा के निष्कासित पार्षदों के निजी बैनर होर्डिंग लगाते देखे गए. ये कर्मचारी किसके आदेश पर सरकारी वाहनों का उपयोग कर निजी होर्डिंग लगा रहे थे?अभी वर्तमान में नगरपालिका के अति आवश्यक सेवा अंतर्गत (जल कार्य विभाग) आने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इन्ही कर्मचारियों से पालिका के शासकीय वाहन का भी दुरूपयोग किया जा रहा है. कर्मचारियों की अति आवश्यकता इस समय भीषण गर्मी में वार्डों में सुचारु रूप से जल प्रदाय हेतु है.
यहां जनता पाइप लाइन सुधार, नल सुधार के इन्तजार में पानी के लिए तरस रही हैं तो दूसरी तरफ जलप्रदाय के कर्मचारियों से निजी बैनर लगाने का काम करवाया जा रहा है और उसमें भी नगरपालिका के वाहनों का दुरुपयोग किया जा रहा है. आखिर यह किनके आदेश में हो रहा है यह जानने के लिए मामले मे नगर पालिका सीएमओ को दूरभाष के माध्यम से कई बार संपर्क करने की प्रयास किया गया लेकिन वे फोन नही उठाए.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें