शादी का झांसा देकर दो सालों तक नर्स से दुष्कर्म, फरार युवक क... - CG Sandesh

शादी का झांसा देकर दो सालों तक नर्स से दुष्कर्म, फरार युवक की तलाश जारी

दुर्ग। जिले के भिलाई से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला समनेआय रहा है। यहाँ एक नर्स ने आरोप लगाया कि उसे उत्तर प्रदेश के बनारस जिले के रहने वाले लड़के से प्यार हो गया था। वह लड़का भिलाई में ही रहकर एक दुकान में काम करता था। लड़के ने नर्स से शादी करने का वादा किया। इसके बाद उसने दो सालों तक उसका शारीरिक शोषण किया और फिर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया जुनवानी के अस्पताल में काम करने वाली युवती व पेशे से नर्स ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि साल 2019 में वह जुनवानी स्थित अस्पताल में नर्स का काम करती थी। वहीं पास स्थित एक दुकान में बनारस का रहने वाला मुकेश कुमार पटेल (30) काम करता था। नर्स का उस दुकान में आना जाना था। वहीं उसकी मुलाकात मुकेश हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी। फिर वह आपस में मोबाइल पर बात करने लगे। साल 2020 में आरोपी पीड़िता के घर सेक्टर-7 गया था। उस समय नर्स के घऱ में कोई नहीं था। युवक ने नर्स से शादी करने वादा किया और उसके साथ अनाचार किया। इसके बाद वह उसके साथ 2 सालों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच जब नर्स ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो वह बिना बताए मोबाइल बंद करके बनारस भाग गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें