आटे वाले दीपक से करें ये उपाय, धन की कमी समेत कई समस्याएं हो... - CG Sandesh

आटे वाले दीपक से करें ये उपाय, धन की कमी समेत कई समस्याएं होंगी दूर

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के समक्ष दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है. दीपक की रोशनी एक पॉजिटिव एनर्जी लाती है और घर की कई समस्याओं को भी दूर करती है. 

इसी कारण सनातन धर्म में दीपक का एक अलग महत्व बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रोजाना दीया या दीपक जलाने से सुख एवं समृद्धि हासिल की जा सकती है. माना जाता है कि अग्नि देव को साक्षी मानकर जो भी काम किया जाता है वो सफल होता है. 

हमारे शरीर की रचना के सहायक पांच तत्वों में से अग्नि भी एक है. इतना ही नहीं अग्नि भगवान सूर्य का बदला हुआ रूप है. दीपक को ज्ञान की प्रतीक भी माना गया है. लोग घरों में तांबे, पीतल या मिट्टी के बने दीपक जलाकर भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं. पर क्या आप आटे से बने दीपक का महत्व जानते हैं.

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आटे का दीपक जलाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. आटे के दीपक को लेकर मान्यता है कि इसे विशेष परिस्थितियों और विशेष दिनों में जलाया जाता है. इस लेख में हम आपको आटे के दीपक से जुड़े उपाय बताने जा रहे हैं.

इन उपायों को अपनाएं
1. अगर आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो इस कंडीशन में आपको आटे से जुड़ा उपाय अपनाना चाहिए. आपको धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहिए. इसके लिए आटे का दीपक लें और उसे माता लक्ष्मी के सम्मुख रोजाना जलाएं.

2. कुंडली में राहु- केतु के दोष को दूर करने के लिए घर के मंदिर में आटे का दीपक जलाएं. इस दौरान अलसी के तेल का इस्तेमाल करें. इसके अलावा शनिवार को सरसों के तेल में दीपक जलाने से शनि ग्रह से छुटकारा मिलेगा.

3. अगर आप आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आटे से बने दीपक को नियमित रूप से जलाते हैं, तो इससे जुड़ा एक और उपाय आप अपना सकते हैं. इसके लिए आटे में हल्दी मिलाकर गूंथे लें. साथ ही इस दीपक में देसी घी का इस्तेमाल करें.

4. आटे का दीपक जलाने से अगर आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है, तो इसके बाद इस उपाय को करना बंद न करें. प्रभावित व्यक्ति को नियम के मुताबिक दीपक जलाना चाहिए. इसे बीच में छोड़ देने से आगे मनोकामना पूर्ण होने में दिक्कत आती है.

5. कहते हैं कि हनुमान जी अपने भक्तों से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. आप उनकी पूजा-अर्चना करने के लिए आटे के दीपक का उपाय कर सकते हैं. इसके लिए आप 11 मंगलवार आटे का दीपक जलाएं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें