सनकी युवक ने दिव्यांग महिला को उतारा मौत के घाट, बाल पकड़ कर ... - CG Sandesh

सनकी युवक ने दिव्यांग महिला को उतारा मौत के घाट, बाल पकड़ कर खींचा, लात-घूंसों सें चेहरे पर किया वार

जांजगीर-चांपा। जिले में एक सनकी युवक ने अधेड़ दिव्यांग महिला को मौत के घाट उतार दिया। सनकी युवक ने महिला के बाल पकड़ कर खींचे फिर सिर पर पत्थर पटककर जान ले ली। CCTV फुटेज से हत्या की बात सामने आई है। आरोपी युवक अभी फरार चल रहा है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, डभरा नगर निवासी प्रमिला उर्फ मुन्नी ठाकुर (58) मानसिक रूप से दिव्यांग थी। रात को वह कहीं भी सड़क किनारे सो जाया करती थी। बुधवार की सुबह लोगों ने उसे गंभीर घायल हालत में सड़क पर पड़े हुए देखा। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मिलने वाली जगह पर लगे CCTV के फुटेज चेक किए तो उसमें एक युवक महिला को घसीटकर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि 5 अप्रैल की रात करीब 2 बजे आरोपी किशन यादव पहुंचा। वह प्रमिला के बाल पकड़कर मकान के बगल में ले गया और उसके सिर को पत्थर से पटक दिया। साथ ही हाथ-घूंसे से आंख पर भी वार किया। इससे महिला की मौत हो गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें