ब्रेकिंग : भारत में कोरोना के नए सब-वेरिएंट XE की एंट्री, यहाँ मिला पहला मामला
डेस्क। भारत में ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट XE की एंट्री हुई है. मुंबई में इसका पहला मामला मिला है. वहीं देश में KAPPA वेरिएंट का भी पहला केस सामने आया है. ग्रेटर मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने ये जानकारी दी है. जिन 376 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई उनमें से 230 मुंबई के निवासी हैं. 230 में से 228 सैंपल में ओमिक्रॉन मिला जबकि एक सैंपल में कप्पा वेरिएंट और एक XE वेरिएंट मिला है. राहत की बात ये है कि नए वेरिएंट XE के मरीज की हालत गंभीर नहीं है।
आपको बता दें कि 230 कोरोना संक्रमितों में से सिर्फ 21 लोगों को ही अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले 9 मरीज को ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जबकि 12 लोगों को वैक्सीन नहीं लगी थी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें