सरायपाली : शराब के लिये पैसा नहीं देने पर पत्नी के सिर पर कि... - CG Sandesh

सरायपाली : शराब के लिये पैसा नहीं देने पर पत्नी के सिर पर किया कुकर से हमला.

सरायपाली थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 07 ताजनगर में शराब के लिये पैसा नहीं देने पर पत्नी के सिर पर कुकर से किया हमला, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गुरूवारी चौहान ने पुलिस को बतायी कि उसके पति नशे के आदी हैं। आये दिन नशे में वाद विवाद करते हैं.

05 अप्रैल 2022 के शाम करीबन 07 बजे वह अपने घर पर थी तभी उसके पति बाहर से आये और उसे नशे के लिए पैसे की मांग किये तब वह उनको पैसा देने से मना की इसी बात पर उसके पति अत्यधिक आवेश में आकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच देते हुए तू चरित्रहीन है कहकर हाथ मुक्का और पास में रखे कुकर को उठाकर उसके सिर, कंधे, पीठ में मारे हैं और बायें कलाई को मोड़ दिये। किसी तरह वह जान बचाकर भागी है ।

उसके पति जान से मार दूंगा कहकर उसे धमकी दे रहे थे। घटना को उसकी मां मुनु बाई और शाबिर तथा अन्य लोग देखे व बीच बचाव किये हैं। मारपीट से उसके सिर में, बायें हाथ के कलाई, पीठ व कमर में दर्द हो रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें