छात्र ने स्कूल के पास छात्रा के गले पर ब्लेड से किया हमला - CG Sandesh

छात्र ने स्कूल के पास छात्रा के गले पर ब्लेड से किया हमला

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के फरसवानी गांव के सरकारी स्कूल के बाहर में 8वीं कक्षा में पढने वाली छात्रा को उसी के साथ पढने वाले एक छात्र ने ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे छात्रा गंभीर घायल हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक़ छात्रा लंच टाइम में स्कूल से बाहर आई थी. इसी दौरान छात्र अपने दो साथियों के साथ बाइक से स्कूल के बाहर आया और उसने ब्लेड से लड़की का गला रेत दिया और भाग गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी लड़का रविवार रात को छात्रा के घर में चोरी करने घुसा था. उसी दौरान लड़की ने उसे देख लिया था. इसी के चलते उसने लड़की पर हमला किया है.

घटना के बाद आसपास के छात्रों ने स्कूल टीचर्स को इस बात की जानकारी दी थी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी के 2 साथियों को हिरासत में लिया गया है. जबकि मुख्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है. वहीं घटना के बाद पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका उपचार किया जा रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें