ब्रेकिंग न्यूज़ : तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौके पर हुई मौत
सरगुजा। जिले से हादसे की ताजा खबर सामने आ रही है। यहाँ तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत। हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क पर से हटवाकर शव को chc उदयपुर भिजवाया। घटना उदयपुर थाना इलाके का है।
मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर ग्राम गुमगा में अदानी गेस्ट हाउस के सामने सायं करीब 4.30 बजे तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ग्राम शिवनगर का निवासी बताया जा रहा है युवक। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। और ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को सुचना दे दी गई।
वहीँ उदयपुर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है, जब शव को किसी भी व्यक्ति ने हाथ नहीं लगाया तब 108 के emt कृष्णा श्रीवास के साथ मिलकर थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे और एएस आई राजेन्द्र सिंह ने मिलकर शव को एम्बुलेंस में रखवाकर उदयपुर हॉस्पिटल लाया गया।