भाई ने की बहन की हत्या, धारदार चाकू से किया कई बार वार, अब ग... - CG Sandesh

भाई ने की बहन की हत्या, धारदार चाकू से किया कई बार वार, अब गिरफ्तार

जशपुर। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहाँ एक भाई ने अपनी ही सगी बहन की चाकू गोदकर हत्या कर दिया है। पुलिस ने आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला बागबहार थानाक्षेत्र का है।

मिली जानकारी के चिकनीपानी के सरपंच रामप्रसाद बघेल ने 3 अप्रैल को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे गांव का नरेन्द्र नाग, उसकी बहन मृतका अंजना नाग और पिता तीनों घर में शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान अंजना नाग अपने भाई नरेन्द्र से बोली कि शराब पीकर मेरे पिता से झगड़ा करते हो और मैं बुजुर्ग पिता की सेवा कर रही हूं, मुझे मेरे पिता के जमीन का हिस्सा चाहिए। इतना कहने पर भाई-बहन में विवाद शुरू हो गया और बात बढ़ गई।

गुस्से में आकर मारा चाकू

इसी दौरान भाई नरेन्द्र नाग गुस्से में आ गया और घर में रखे चाकू से अपनी बहन पर हमला कर दिया। नरेंद्र के हमले से अंजना नाग बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। घायल अंजना को परिजन पत्थलगांव अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था।

आरोपी गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी भाई नरेन्द्र नाग के खिलाफ धारा 302 हत्या का मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नरेन्द्र नाग अपने गांव लोदाम में है। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें