पति ने डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गि... - CG Sandesh

पति ने डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरगुजा। जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पति-पत्नी अपने किसी रिश्तेदार के यहां घूमने गए थे। यहीं किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो युवक ने डंडे से पत्नी को इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र  का है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जसमन राम मांझी (29) अपनी पत्नी रूपनी बाई(26) के साथ लुरैना गांव में रहता है। उसके 2 छोटे बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को पति-पत्नी और रूपनी के पिता गांव में ही किसी रिश्तेदार के यहां घूमने के लिए गए थे। सुबह का वक्त था। इसी दौरान जसमन का उसकी पत्नी से विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि जसमन ने डंडे से पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

बचाने की कोशिश करते रहे बच्चे

मारपीट के वक्त जसमन के ससुर राम कुमार ने बीच बचाव का भी प्रयास किया। मगर जसमन ने बात नहीं सुनी। उसने अपनी पत्नी को बेरहमी से मारा। वहीं मारपीट में रुपानी के पास उसके दोनों बच्चों ने छुड़वाने की कोशिश की पर जसमन नहीं माना, जिससे बच्चों को भी हल्की चोट आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें