आज भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दो हफ्तों में हुई 12वीं बढ़ो... - CG Sandesh

आज भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दो हफ्तों में हुई 12वीं बढ़ोतरी, जानिए छत्तीसगढ़ में क्या है भाव

रायपुर। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आज फिर बढ़ गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की आज की कीमत जारी कर दी है. पिछले 14 दिनों में आज 12वीं बार ईंधन की कीमत में इजाफा किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में आज 40-40 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

इसी के साथ आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 103.81 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं डीजल के दाम बढ़कर 95.07 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव भले ही 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है लेकिन, भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।

छत्तीसगढ़ मे पेट्रोल डीज़ल के दाम

छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है। आज दुर्ग में पेट्रोल के दाम 110.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 101.47 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं बस्तर में आज पेट्रोल 112.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.97 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। यहां के जशपुर में आज पेट्रोल के दाम 111.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.61 रुपये प्रति लीटर है। रायपुर की बात करें तो यहां आज पेट्रोल के रेट 109.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.18 रुपये प्रति लीटर है।
 

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
 
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें