बसना : बाथरूम के पीछे रखे 140 नग पाउच महुआ शराब के साथ एक गि... - CG Sandesh

बसना : बाथरूम के पीछे रखे 140 नग पाउच महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 03 अप्रैल 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरोली में बाजार के पास कुजमंन दास मानिकपुरी द्वारा अपने घर के आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब का पाउच बना कर बिक्री हेतु रखा है मुखबीर के बताये अनुसार हुजमन के घर के सामने पहुंच कर कुजमन दास को अवैध शराब के संबंध में पुछताछ किया जो घर के आंगन के बाजू मे बाथरूम के पीछे बोरी मे महुआ शराब बिक्री हेतु रखना बताया. आरोपी के कब्जे से बाथरूम के बाजू मे एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में बडा झिल्ली में भरा हुआ छोटे छोटे झिल्ली के 140 नग पाउच प्रत्येक पाउच में करीबन 200 एमएल महुआ शराब भरा हुआ कुल 28 लीटर किमती 5600 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब0 एक्ट का होना पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाता है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें