छत्तीसगढ़: सायकल वितरण के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्राओं स... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: सायकल वितरण के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्राओं से वसूली, शिक्षिका का व्हाट्सएप्प मैसेज वायरल...

कांकेर जिले के एक हाईस्कूल से सरस्वती साइकिल योजना के तहत सायकल वितरण के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्राओं से 100-100 रुपए वसूली का मामला सामने आया है. शिक्षिका ने स्कूल के व्हॉट्सऐप ग्रुप में मैसेज कर रुपए जमा करने की चेतावनी दी थी. हालांकि मैसेज वायरल होने के बाद अब स्कूल प्रबंधन रुपए लौटा रहा है.

मामला करप हाईस्कूल का है. यहां हितग्राही छात्राओं को योजना में नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया जाना था. इसके लिए स्कूल की 9वीं क्लास की छात्राओं के लिए बने व्हॉट्सऐप ग्रुप में प्रिसिंपल दुर्गा नेताम ने 22 मार्च को दोपहर करीब 1:11 बजे मैसेज किया. इसमें कहा गया कि सभी छात्राएं 100-100 रुपए साइकिल के लिए जमा कर दें. सबका पैसा जमा होने पर ही साइकिल का वितरण किया जाएगा.

इसके बाद कई छात्राओं ने रकम स्कूल में जमा भी कर दी, पर मैसेज छात्राओं के व्हॉट्ऐप ग्रुप से बाहर आया तो हंगामा शुरू हो गया. बात बिगड़ती देख प्रिसिंपल ने आनन-फानन में रुपए बिना कुछ कहे लौटाना शुरू कर दिया. हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी. व्हॉट्सऐप पर मौजूद मैसेज को डिलीट करना संभव नहीं था. जिसके चलते लोगों ने स्क्रीन शॉट लेकर प्रिसिंपल के वसूली कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

दुर्गूकोंदल विकासखंड में भी छात्राओं से वसूली जारी है. शिक्षक छात्राओं से 100 रुपए परिवहन शुल्क के नाम पर लेकर साइकिल वितरण कर रहे हैं. इसके कारण बताया जा रहा है सप्लायर ने दुर्गूकोंदल में साइकिल को डंप कर दिया है. जहां उसकी फिटिंग हो रही है. इसके बाद साइकिल को वाहनों से ले जाने के नाम पर शिक्षक 100 रुपए प्रति छात्राओं से वसूल रहे हैं. जबकि शासन के नियमानुसार नि:शुल्क साइकिल वितरण किया जाना है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें