मिडिल स्कूल अरेकेल में विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने की... - CG Sandesh

मिडिल स्कूल अरेकेल में विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने की जानकारी दी गई

बसना - दिनांक 09/02/2018 को स्कूल शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल विकास खंड- बसना के एक विशेष कार्यक्रम मे शासकीय पं. श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय देवभोग जिला -गरियाबंद जंतु विज्ञान के सहा.प्राध्यापक श्री हितनारायण टण्डन जी का आगमन हुआ ।इस अवसर पर श्री टण्डन जी का स्वागत श्री पी.सी.साव विज्ञान शिक्षक द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम मे उन्होंने छात्रों एवं शिक्षको के कर्तव्यों के बारे मे बताते हुये विज्ञान के रोचक तथ्यों के बारे मे छात्रों को विस्तार से जानकारी दिये।बच्चों द्वारा पूछे गए विज्ञान से संबंधित प्रश्नों का उत्तर सरलतापूर्वक दिए। इस अवसर पर विज्ञान के साथ साथ कैरियर निर्माण से संबंधित विभिन्न जानकारी उनके द्वारा दिया गया। इस अवसर पर शाला के संस्था प्रमुख प्रधान पाठक श्रीयुत् श्रीराम साहू ,श्री प्रेम चन्द साव,श्री हीराधर साव ,श्री दयामणी सिदार एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें