बहन की शादी का कार्ड बाटने दोस्त के साथ निकला था भाई, हादसे ... - CG Sandesh

बहन की शादी का कार्ड बाटने दोस्त के साथ निकला था भाई, हादसे में हो गई दोनों की मौत, घर में पसरा मातम

बालोद। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां बहन की शादी का कार्ड बांटने गए भाई और उसके दोस्त की हादसे में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार डौंडी थाना क्षेत्र के पचेड़ा गांव का युवक दिलीप कुमार अपने दोस्त नवीन कुमार के साथ अपनी बहन के शादी का कार्ड बाटने निकला था। कार्ड बांटने के चक्कर में रात हो गई थी। देर रात अपने गांव से 5 किलोमीटर पहले ठेमाबुजुर्ग गांव के आगे पोल्ट्रीफार्म के पास उसकी मोटरसाइकल पेड़ से टकरा गई और खाईं में गिर गई, हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना से शादी का घर मातम में तब्दील हो गया है। मृतक दिलीप कुमार की बहन की शादी एक सप्ताह बाद होने वाली थी। जिसकी घर मे तैयारियां पूरी कर ली गई थी और भाई भी बहन की शादी का कार्ड खुशी-खुशी बांट रहा था। लेकिन अब शादी वाले घर मे मातम छा गया है। पुलिस शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें