भूसे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत, चार घायल
धमतरी। जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 4 लोग घायल हुए है। हादसा केरेगांव थाना इलाके के कुमडा मोड़ के पास हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नगरी क्षेत्र के परसापानी से भूसे से भरा ट्रक गुंडरदेही जा रहा था। इसी दौरान धमतरी से नगरी स्टेट हाइवे मुख्य मार्ग पर ग्राम कुमडा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक की मौत हो गयी वहीँ चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची केरेगांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें