रिश्ते हुए शर्मसार, जेठ ने ही किया महिला से बलात्कार, अब हुआ... - CG Sandesh

रिश्ते हुए शर्मसार, जेठ ने ही किया महिला से बलात्कार, अब हुआ गिरफ्तार

जांजगीर। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ शादीशुदा महिला ने उसके जेठ पर ही उससे रेप करने का आरोप है। महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है।

इस केस में पीड़ित महिला ने शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 22 सितंबर 2021 को वो घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका जेठ विश्वनाथ प्रजापति (37) घर आया और उससे रेप किया। महिला ने कहा कि मैंने उसे काफी रोका। मगर वह नहीं माना। इसके बाद उसने उसे डराया धमाकाया। कहा किसी को अगर इस बात की जानकारी दोगी तो मैं तुम्हें मार डालूंगा।

महिला ने बताया कि उस घटना के बाद उसने शर्म के कारण किसी से यह बात नहीं बताई। वह काफी डरी भी हुई थी। इस बीच 8 मार्च को भी विश्वनाथ ने ऐसा ही किया। उस दिन भी महिला घर पर अकेली थी। दोनों बार रेप करने के बाद भी वह उससे बार-बार संबंध बनाने के लिए परेशान करता था। जिसकी वजह से महिला परेशान हो गई थी। इस वजह से उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में की थी। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब आरोपी विश्वनाथ निवासी अफरीद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें