भालुओं ने किया युवक पर हमला, नोचा कंधा और उधेड़ दी सिर की चमड़... - CG Sandesh

भालुओं ने किया युवक पर हमला, नोचा कंधा और उधेड़ दी सिर की चमड़ी, हालत गंभीर

गरियाबंद। जिले में महुआ तोड़ाई के दौरान भालू के द्वारा आमलोगों के उपर हमला की घटना बढ़ते जा रही है। जिसमे पिछले दस दिनों में तीन व्यक्तियों पर जो महुआ बीनने गए थे उनके ऊपर हमाल किया जा चुका है , जिसमे दो लोगो की स्थिती गम्भीर बनी हुई है। इसी तरह बुधवार सुबह फिर एक ब्यक्ति के ऊपर भालू ने हमला किया जिसमें इस व्यक्ति की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घुटकुनवापारा निवासी 55 वर्षीय दूज राम पिता फुलसिंग ध्रुव बुधवार सुबह ग्राम से दो किलोमीटर दूर मिठ्ठू कटेल के जंगल मे महुआ बीनने गया था। उसी दौरान तीन भालू एक साथ दूजराम के ऊपर हमला कर दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दूजराम के द्वारा चिल्लाने पर आसपास महुआ बिन रहे लोग उसके तरफ दौड़े, जिससे तीनो भालू भाग निकले। 

लेकिन भालुओं ने उसका कंधा नोच डाला और सिर के चमड़ी निकलते हुए पूरा खोल दिया।घायल व्यक्ति को आसपास के लोगो द्वारा गाँव से वेन वाहन मंगाकर गांव तक लेकर आए , फिर संजीवनी के माध्यम स गरियाबंद जिला अस्पताल लेकर पहुचे और प्राथमिक उपचार कर रायपुर रिफर किया गया। वही वन विभाग द्वारा घायल के उपचार के लिए प्राथमिक उपचार के लिए 5 हजार रूपये की सहायत राशि दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें