महासमुन्द: जहर सेवन करने से 2 महिलाओं की मौत
29 मार्च को महासमुन्द जिले की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 महिलाओं की जहर सेवन करने से मौत हो गयी.
पहली घटना महासमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम बेमचा की है जहां एक महिला ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत खराब होने पर उसे इलाज के लिए सोहम अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी की मुताबिक़ मृतिका गायत्री निषाद पति बसंत निषाद उम्र 25 साल ग्राम बेमचा की निवासी थी.
दूसरी घटना पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है. 29 मार्च को रामपुर निवासी लोकेश्वरी ध्रुव पति तिहारू राम ध्रुव उम्र 50 साल ने जहर सेवन कर लिया.
पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें