तहसील के औचक निरीक्षण पर पहुंचे संभागायुक्त, 1 कर्मचारी को निलंबित करने दिये निर्देश
संभागायुक्त ने इनके प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। संभागायुक्त ने लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण भी किया तथा यहां आये आवेदनों की जानकारी ली। वे उप पंजीयक कार्यालय भी पहुंचे, यहां लोक सेवा गारंटी की पंजी संधारित नहीं की गई थी, इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और उप पंजीयक प्रेमलाल धुर्वे को शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। संभागायुक्त ने गौठानों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान संयुक्त संचालक कृषि श्री राठौर भी मौजूद रहे। उन्होंने परसबोड़ तथा बरहापुर में गौठानों का निरीक्षण किया। यहां चल रही रोजगारमूलक गतिविधियों पर उन्होंने प्रशंसा जाहिर की तथा समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन जैसी अन्य गतिविधियां भी आरंभ करने कहा। संभागायुक्त ने कहा कि स्थानीय बाजार की जरूरतों को चिन्हांकित करते हुए अधिकतम गतिविधि आरंभ करें। जितने अलग-अलग तरह के नवाचार करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। गौठान से संबंधित मवेशियों की संख्या जैसी जरूरी पंजियों के संधारण नहीं होने पर उन्होंने बरहापुर के सचिव पुनीत कोठारी तथा परसबोड़ के सचिव अशोक पारकर को शो काज नोटिस देने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने धमधा ब्लाक के गांवों में जलजीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता राजेश गुप्ता एवं कार्यपालन अभियंता समीर शर्मा भी उपस्थित रहे। संभागायुक्त ने कहा कि जलजीवन मिशन का काम प्राथमिकता का है जितने युद्धस्तर पर काम होगा, लोगों की समस्या उतनी ही शीघ्र हल होगी। उन्होंने इन कार्यों की गुणवत्ता की लगातार मानिटरिंग के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उल्लेखनीय है कि नंदवाय में 275 नल कनेक्शन स्थापित हो चुके हैं तथा भिम्भौरी में 70 कनेक्शन स्थापित हो चुके हैं इसके अलावा दो सोलर पंप लगाए गए हैं।