जंगल मे मिली माँ-बेटी की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

जंगल मे मिली माँ-बेटी की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा। तरेगांव थाना क्षेत्र के एक बैगा परिवार की महिला और उसकी एक साल की बच्ची की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना तरेगांव थाना क्षेत्र के बदनापुर गांव के जंगल की है। मृतक महिला समारी बाई बैगा अपने पति मुखीराम और एक वर्षीय पुत्री के साथ बदनापुर गांव में रहती थी। सोमवार को पति पत्नी अपनी पुत्री के साथ महुआ बीनने के लिए जंगल गए हुए थे। इस दौरान पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद शांत होने के बाद महिला पानी पीने के लिए जा रही हूं कहकर जंगल से घर की ओर निकली थी। काफी देर तक जब वो जंगल नहीं लौटी तो पति ने अन्य ग्रामीणों के साथ अपनी पत्नी की खोज शुरू की। थोड़ी देर में उसकी पत्नी और बेटी का शव जंगल में एक पेड़ से लटका पाया गया, जिसके बाद इसकी सूचना तरेगांव पुलिस को दी।

पुलिस पूछताछ में आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि, तीन साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी का अकसर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों का विवाद हुआ था।
फिलहाल महिला की किन परिस्थितियों में मौत हुई है। इसकी जांच में कवर्धा पुलिस जुट गई है। वहीं मां बेटी का शव मिलने की खबर के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें