सड़क पर पलटी कैप्सूल वाहन से टकराई तेज रफ़्तार बाइक, सवार जीजा... - CG Sandesh

सड़क पर पलटी कैप्सूल वाहन से टकराई तेज रफ़्तार बाइक, सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत

जांजगीर। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही हैं। यहाँ सड़क पर पलटी कैप्सूल वाहन से टकरा कर बीती रात जीजा साले की मौत हो गयी। मौत से आक्रोशित लोगो ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। मौके पर एसडीओपी व तहसीलदार ग्रामीणों को समझाईश देने में जुटे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा ग्राम निवासी जोमस निर्मलकर की बहन की शादी बिलासपुर जिले के पचपेढ़ी थाना क्षेत्र ओखर गांव निवासी जितेंद्र रजक से हुई थी। दोनो जीजा साले कल सगाई समाहरोह में शामिल होने अकलतरा गए हुए थे। जहां से कल देर बाइक से वापस लौट रहे थे।

जीजा साले की मौके पर ही मौत

लौटते समय बनाहिल चौक से नरियरा रोड पर भगत कुँए के पास पहुँचे ही थे कि पहले से सड़क पर पलटी कैप्सूल गाड़ी से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनो जीजा साले की मौके पर ही मौत हो गयी। राहगीरों ने एक्सीडेंट की सूचना डायल 112 को दी। तब डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुँच कर दोनो जीजा साले के शव को पामगढ़ अस्पताल पहुँचाया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

आज सुबह एक्सीडेंट से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलने पर एसडीओपी जांजगीर चन्द्रशेखर परमा व अकलतरा तहसीलदार गरिमा मल्हार दल बल के साथ मौके पर पहुँचे है और ग्रामीणों को समझाईश देकर चक्काजाम खत्म करवाने की कोशिशों में जुटे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें