संडे मार्केट पर निगम की सख्त कार्रवाई, हटाये गए सड़क पर लगे द... - CG Sandesh

संडे मार्केट पर निगम की सख्त कार्रवाई, हटाये गए सड़क पर लगे दुकान, व्यापारियों और पुलिस की हुई तीखी बहस

दुर्ग। जिले के भिलाई के सुपेला संडे मार्केट में सड़क पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों पर निगम प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा एक बार फिर सख्त कार्रवाई की गई, सुबह 4 बजे से ही निगम प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंचकर अतिक्रमण करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। निगम प्रशासन और पुलिस के साथ व्यापारियों द्वारा बहसबाजी भी देखा गया।

भिलाई के सुपेला स्थित संडे मार्केट संडे के दिन सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला सड़क बन जाता है, क्योंकि व्यापारी सड़क पर व्यापार करना चालू कर देते हैं, इससे आवागमन बाधित होता है। निगम प्रशासन द्वारा 2 दिन पहले ही व्यापारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन व्यापारियों ने निगम की बात नहीं सुना। किसी भी व्यापारी दुकान के सामने आक्रमण कर बनाए हुए सेट को नहीं हटाया था। आखिरकार निगम प्रशासन और पुलिस विभाग के द्वारा कार्यवाही की गई। नियम का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

सुबह 4 बजे से निगम और पुलिस की संयुक्त टीम सुपेला मार्केट में तैनात हो गए थे। क्योंकि इसी समय से दुकाने लगना प्रारंभ होता है। इसके लिए विगत दो-तीन दिनों से तैयारी प्रारंभ कर दी गई थी, दुकानदारों को समझाइश दी गई थी कि सड़क के दोनों ओर पेंट मार्किंग कराई गई, यदि इस मार्किंग के अधीन दुकानें नहीं रखी गई तो कार्रवाई सुनिश्चित है। बेदखली के साथ ही जुर्माना भी दुकानदारों को भरना पड़ सकता है।

सुपेला संडे मार्केट शहर का सबसे व्यस्ततम मार्केट है। भिलाई का मुख्य चौराहा सुपेला चौक से होकर यह गदा चौक की ओर जाता है। इस रास्ते से होकर गदा चौक होते हुए अवंती बाई चौक की ओर तथा वैशाली नगर क्षेत्र की ओर जा सकते हैं। सुपेला की बात करें तो रविवार के दिन सुबह से ही यहां पर अव्यवस्थित एवं विभिन्न तरीके के दुकान लगाने के कारण पूरा रास्ता दिनभर के लिए जाम हो जाता है। आने-जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जाम इतना की एंबुलेंस भी नहीं गुजर सकती,वहीं दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। निगम के अधिकारी का कहना है कि दुकानदारों को 2 दिन पहले ही नोटिस के माध्यम से अवगत कराया गया था कि निगम द्वारा जो लाइन खींचा गया है उससे बाहर व्यापार ना करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी, नहीं हटाने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की जा रही है, दोबारा निर्माण किया जाता है तो भारी-भरकम जुर्माना भी निगम द्वारा लिया जाएगा, यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें