बड़ी खबर : खाई में गिरी 50 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस, 7 क... - CG Sandesh

बड़ी खबर : खाई में गिरी 50 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस, 7 की मौत, 45 घायल

आंध्र प्रदेश के चित्तूर से हादसे की दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहाँ बीती रात भीषण बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में ड्राइवर की लापरवाही से बस के चट्टान से 100 फीट गहरी खाई में गिर जाने से यह भीषण हादसा हुआ। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिरुपति के एसपी ने इसकी जानकारी दी। मृतकों में कई बच्चे एवं महिलाएं भी हैं।

तिरुपति के एसपी ने बताया कि शादी से पहले सगाई की रस्म के लिए 50 से अधिक लोग बस में सवार होकर तिरुपति जा रहे थे लेकिन कथित तौर पर बस ड्राइवर ने एक मोड़ को पार करते समय नियंत्रण खो दिया और बस नीचे खाई में गिर गई। जिससे यह हादसा हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें