किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार के सामने रखी अपनी मांगें, दो... - CG Sandesh

किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार के सामने रखी अपनी मांगें, दोबारा आंदोलन की दी चेतावनी

सरकार के सामने किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर अपनी मांगें रखी हैं. साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे दोबारा आंदोलन के लिए भी तैयार हैं. हाल ही में उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपनी मांगों से अवगत कराया है. बीते साल खत्म हुए आंदोलन के दौरान टिकैत बड़े किसान नेता के रूप में सामने आए थे. सरकार ने नवंबर 2021 में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया था.

किसानों ने बीबीएमबी में पंजाब और हरियाणा के सदस्यों के स्थाई प्रतिनिधित्व को खत्म करने का फैसला वापस लेने की मांग की है. इसके अलावा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सिलेबस की किताबों में सिख इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई और आशीष मिश्रा और उनके सहयोगियों को सजा देने की मांग की है.

इसके अलावा किसान नेता किसान कैदियों की रिहाई, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के आधार पर सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए कानून और एमएसपी के तहत सभी फसलों की खरीद की गारंटी की मांग कर रहे हैं. टिकैत और डॉक्टर दर्शन पाल के नेतृत्व में 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित के जरिए राष्ट्रपति कोविंद को मेमोरेंडम सौंपा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें