एक साथ दो लोगों ने की आत्महत्या, एक ने घर में साड़ी को बनाया ... - CG Sandesh

एक साथ दो लोगों ने की आत्महत्या, एक ने घर में साड़ी को बनाया फंदा, तो दूसरे की सड़क किनारे लटकती मिली लाश

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से खुदकुशी की दो घटनाएं सामने आईं हैं। दोनों ही आत्महत्याओं की जानकारी आज सुबह मिली है। बेमेतरा शहर के कलेक्टोरेट कार्यालय के पास स्थित कोबिया वार्ड में एक युवक ने अपने घर के भीतर खुदकुशी कर ली है, तो दूसरा मामला बेमेतरा रायपुर रोड पर स्थित जेवरा ग्राम का है, जहां के युवक ने नेशनल हाइवे पर एक पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।

साड़ी को बनाया फंदा

बेमेतरा कोतवाली पुलिस से मिल रही जानकारी के मुताबिक फूलदास कौशल उम्र 25 वर्ष शहर के कलेक्टोरेट से लगे कोबिया वार्ड का निवासी था। बीती रात उसने घर के सभी सदस्यों के सोने के बाद अपने कमरे में लगे रॉड पर साड़ी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सड़क किनारे लटका मिला

खुदकुशी का दूसरा मामला भी बेमेतरा जिले का ही है। रायपुर—जबलपुर नेशनल हाइवे पर स्थित ग्राम जेवरा के पास एक पेड़ पर 35 वर्षीय युवक विमल नेताम की लाश फंदे के सहारे झूलती मिली। उसने अपने गमछे को फंदा बनाया था।

कारणों का नहीं पता

दोनों ही युवकों ने खुदकुशी क्यों की है, फिलहाल पुलिस के पास इस बात की कोई भी जानकारी नहीं है। पुलिस इन दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर पड़ताल कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें