सरायपाली : चाकू पकड़कर नाच रहे व्यक्ति को मना करने पर किया चा... - CG Sandesh

सरायपाली : चाकू पकड़कर नाच रहे व्यक्ति को मना करने पर किया चाकू से वार.

थाना सरायपाली अंतर्गत शास्त्री नगर वार्ड नंबर 07 में चाकू पकड़कर नाच रहे व्यक्ति को मना करने पर किया चाकू से वार, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

राजेश कुजुर ने पुलिस को बताया कि 03 मार्च 2022 को उसके घर के पास गुण सागर यादव के घर अपनी पुत्री की शादी हो रही थी वहां पर उन लोग नाच रहे थे तो बिटटू खान वहां आकर नाचने लगा और चाकू लेकर नाच रहा था जिसे उसने चाकू पकडकर नाचने से मना किया तब बिटटू खान उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर अपने हाथ में पकडे चाकू से उस पर वार कर दिया। जिससे उसके पेट के बांये हिस्से में चोट लगा है उसे सरायपाली लेकर आये है। घटना को सोनू यादव देखा और छुडाया है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294,324 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें