CG NEWS : मेले में दिनदहाड़े सरपंच की निर्मम हत्या, नक्सलियों ने धारदार हथियार से रेता गला, मचा हड़कंप
दंतेवाड़ा। गांव में करसाड (मेला) का आयोजन था, जिसमे भारी संख्या में ग्रामीण वेशभूषा में नक्सली भी पहुंचे थे। 10 से 15 नक्सलियों ने यहां सरपंच को घेरा और धारदार हथियार से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। मामला दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के हिरोली गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार हिरोली गांव का सरपंच जोगा कुंजाम मेला में आया हुआ था। शाम करीब 6 बजे नक्सलियों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं गॉव वालों का कहना है कि नक्सलियों ने कुजाम पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली भीड़ का सहारा लेकर भाग गए।
सरपंच की हत्या के बाद मेला स्थल में भगदड़ भी मच गई । SDOP करण कुमार उइके ने कहा कि हत्या की जानकारी मिली है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं, कि इसके पीछे नक्सलियों का ही हाथ है या नहीं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें