CG ACCIDENT NEWS : ट्रेक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत, मौके पर... - CG Sandesh

CG ACCIDENT NEWS : ट्रेक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत, मौके पर दो लोगों की मौत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से हादसे की दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां ट्रेक्टर और बाइक में भिड़ंत होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहुची पुलिस शवो को अस्पताल पहुँचाकर मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार धनगांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद यादव और लालजी चौहान भटगांव से अपने घर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान ढाबे के पास ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिडंत हो गई, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा विरसा गोपालपुर के बीच प्रिंस ढाबा के पास कल रात्रि 8:00 बजे के लगभग हुआ है। दोनों मृतक ग्राम धनगांव के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें