CG NEWS : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 12 की रहने वाली है। मृतिका का नाम सीता बाई भुआर्य पति चत्ते राम भुआर्य 50 वर्ष है, जो मानसिक रूप से कमजोर थी। दल्लीराजहरा के ही चाय के दुकान में काम करती थी। आज सुबह अपने घर से जंगल जाने के लिए निकली थी। तभी इसी बीच दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के झरन मंदिर के पास की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें