महासमुंद: अलग-अलग घटनाओं में 2 युवकों ने की आत्महत्या - CG Sandesh

महासमुंद: अलग-अलग घटनाओं में 2 युवकों ने की आत्महत्या

महासमुंद जिले की दो अलग-अलग घटनाओं में 23 मार्च को 2 युवकों ने फांसी लगा ली.

22 वर्षीय युवक ने लगाईं फांसी.

23 मार्च की सुबह करीब 6 बजे तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम फरफौद निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारण से फांसी लगा ली. मिली जानकारी के अनुसार मृतक टाकेश कुमार पाड़े पिता भुवन उम्र 22 साल ग्राम फरफौद का निवासी था.

युवक ने की खुदखुशी
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में 22-23 मार्च की रात एक युवक ने घर पर फांसी लगा ली. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक विवेक निषाद पिता संतोष उम्र 20 साल ग्राम बड़गांव का निवासी था.

पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें