तुमगाव : घर के सामने रखी मोटर सायकल चोरी. - CG Sandesh

तुमगाव : घर के सामने रखी मोटर सायकल चोरी.

थाना तुमगाव अंतर्गत वार्ड नं. 03 में घर के सामने रखी मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है

बिसाहू राम साहू को पुलिस को बताया कि 20 मार्च 2022 को वह अपनी मोटर सायकल एच एफ डीलक्स क्रं. CG 04 HJ 2037 से तुमगांव आकर नवीन चन्द्राकर के घर मोटर सायकल को रखकर छट्टी कार्यक्रम में ग्राम मोहदा गया था।

21मार्च 2022 को नवीन चन्द्राकर उसे फोन करके बताया कि उसके पिताजी तोरण लाल चन्द्राकर सबेरे मेन गेट का दरवाजा खोलकर मोटर सायकल एच एफ डीलक्स क्रमांक CG 04 HJ 2037 को घर के सामने लगभग 05.30 बजे प्रात: खडे कर शौच करने घर अंदर गये वापस आकर देखे तो मोटर सायकल घर के सामने नहीं था आसपास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला । उसकी मोटर सायकल एच एफ डीलक्स क्रं. CG 04 HJ 2037 कीमती करीबन 20,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें