महासमुंद : एएसआई से मारपीट कर की हत्या, 5 के ख़िलाफ मामला दर्... - CG Sandesh

महासमुंद : एएसआई से मारपीट कर की हत्या, 5 के ख़िलाफ मामला दर्ज

महासमुंद नारकोटिक्स सेल में पदस्थ एएसआई विकास शर्मा के मौत के मामले में पुलिस ने 5 के ख़िलाफ हत्या सहित अन्य मामलों में अपराध दर्ज किया है.

दुर्गेश कनौजे ने पुलिस को बताया कि बीती रात 19 मार्च 2022 के रात्रि करीब 09.00 बजे P.W.D ऑफिस के सामने में सन्नी नामदेव, अनिल सूर्यवंशी गाली गुफ्तार कर रहे थे. उसी समय एएसआई विकास शर्मा वहां पहुंचे और समझाने लगे. जिसपर दोनों ने विकास को धक्का देकर जमीन में गिरा दिया और हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे.

इसके बाद शेखर नामदेव , ओजस्वी नामदेव एवं इन्द्रराज सूर्यवंशी आये और विकास शर्मा को मारपीट करने लगे जिससे विकास शर्मा बेहोश हो गया. जिसपर उसे आरोपी छोडकर भाग गये.

तब दुर्गेश और आशीष वर्मा ने लाल विजय सिंग के कार में बेहोशी हालत में चोपडा हस्पिटल ले जाकर भर्ती कराये जहाँ उपचार के दौरान विकास शर्मा की मृत्यु हो गई.

बताया गया कि एएसआई विकास शर्मा को सन्नी नामदेव, शेखर नामदेव, अनिल सूर्यवंशी, ओजस्वी नामदेव एवं इन्द्रराज सूर्यवंशी ने मारपीट कर हत्या की है.

मामले में पुलिस ने सन्नी नामदेव, शेखर नामदेव, अनिल सूर्यवंशी, ओजस्वी नामदेव एवं इन्द्रराज सूर्यवंशी के विरुद्ध धारा 147-IPC, 149-IPC, 302-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें