छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पास्टर की हत्या की - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पास्टर की हत्या की

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में पास्टर (धर्म प्रचारक) की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंगमपल्लीगुआ गांव में 17 मार्च को नक्सलियों ने यालम शंकर की हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि 17 मार्च को हथियारबंद नक्सलियों का एक समूह यालम के घर पहुंचा और उसे बाहर ले जाकर धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने शुक्रवार को यालम का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों ने बताया कि अभी इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है कि नक्सलियों ने यालम की हत्या क्यों की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से एक पर्चा मिला है जिसमें नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने यालम को पुलिस मुखबिर बताते हुए हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि यालम क्षेत्र में पास्टर था और वह पुलिस का मुखबिर नहीं था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें