महासमुंद: जिले में होली के दिन अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत - CG Sandesh

महासमुंद: जिले में होली के दिन अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत

महासमुंद जिले में होली के दिन तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत हो गयी.

तुमगांव: व्यक्ति ने लगाईं फांसी
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम बासकुड़ा में एक व्यक्ति ने 18 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे अपने घर पर अज्ञात कारण से फांसी लगा ली. पुलिस ने बताया मृतक बृजकुमार ध्रुव पिता केजूराम उम्र 31 साल ग्राम बासकुड़ा का निवासी था.

पिथौरा: जहर सेवन करने से मौत
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम अमोदीडीह में 52 वर्षीय व्यक्ति ने 18 मार्च की शाम करीब 6 बजे अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत खराब होने पर उसे ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राधेश्याम पटेल पिता बिहारी पटेल उम्र 52 साल ग्राम अमोदीडीह का निवासी था.


महसमुन्द: व्यक्ति ने किया जहर सेवन
18 मार्च की रात करीब 1:15 बजे महसमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम बनसिवनी निवासी एक व्यक्ति ने जहर सेवन कर लिया. व्यक्ति की तबियत बिगड़ने पर उसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया. जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक सोहन लाल पिता बुधू बरिहा ग्राम बनसिवनी का निवासी था.

पुलिस ने तीनों मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें