सरायपाली : चखना दुकान में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने... - CG Sandesh

सरायपाली : चखना दुकान में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस को 18 मार्च 2022 को मुखबिर के सूचना पर ग्राम तोरेसिंहा का एक व्यक्ति विरेंद्र पांडे शराब भट्ठी के पीछे अपने चखना दुकान में लोगों को शराब पिने के अवैध साधन शराब,,चखना,पानी, गिलास उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते रंगे हाथो पकडा गया. पुलिस स्टाफ मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये.

आरोपी विरेंद्र पांडे पिता स्व. जगदीश पांडे उम्र 45 साल साकिन तोरेसिंहा थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन सील पैक मदिरा 180 ml भरी हुयी, एक सील टुटी देशी प्लेन पौवा में करीबन 100ml भरी हुई जुमला 280ml कीमती 220 रू0 व 5 नग डिस्पोजल गिलास, 05 पानी पाऊच व 05 नग फल्ली पैकेट की चखना कीमती करीबन 30रू0 जुमला कीमती 250रू0 जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें