राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर… अब इस टाइमिंग में खुलेंगी राशन दुकानें
धमतरी जिले के राशन दुकानों के संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने जिले के राशन दुकानों को सुबह 7 से 11 और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया है। सर्वर की समस्या की वजह से वितरण में बाधा उत्पन्न के कारण ये फैसला लिया है।
गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान में ई-पॉस मशीन के जरिए खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। सर्वर की समस्या की वजह से वितरण में बाधा उत्पन्न हो रही है।
यही वजह है कि कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने जिले के सभी राशन दुकानों को सुबह 7 से 11 और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक खोलने का फैसला लिया है। कलेक्टर ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है।
सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से हितग्राहियों को खाद्यान्न का वितरण किया जाता है, लेकिन मशीनों का सर्वर डाउन होने से हितग्राहियों को खाद्यान्न बांटने में संचालकों को परेशानी हो रही है। इससे दुकान संचालकों और हितग्राहियों के बीच वाद-विवाद की स्थिति बन रही है।