अब सुबह 7 से 11 और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी राशन दुकानें
धमतरी: शासन के निर्देशानुसार जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान में ई-पॉस मशीन के जरिए खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। सर्वर की समस्या की वजह से वितरण में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके मद्देनजर कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 12 (3) के तहत जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान सुबह सात से 11 बजे तक और दोपहर दो से शाम छः बजे तक खुला रखने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने संशोधित समय सीमा संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें