छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया IED विस्फोट, एक जवान शहीद
14 मार्च की सुबह करीबन 8:30 बजे छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के ढोंडरीबेड़ा के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है. वहीं एक जवान घायल बताया जा रहा है. आईटीबीपी 53 बटालियन टीम सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकली थी.
शहीद जवान का नाम राजेंद्र सिंह बताया जा रहा है और घायल जवान का नाम महेश है. नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार ने इस खबर की पुष्टि की है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी गई है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें