सरायपाली: अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित 2 की मौत - CG Sandesh

सरायपाली: अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित 2 की मौत

12 मार्च को सरायपाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो की मौत हो गयी. सड़क दुर्घटना के बाद घायलों को ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया जहाँ ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

पहली सड़क दुर्घटना दोपहर करीब 3:45 बजे की है जिसमें कांसीपाली निवासी सुरित सिदार पिता बरतराम उम्र 55 साल की मौत हो गयी.

दूसरी सड़क दुर्घटना 12 मार्च की शाम करीब 6 बजे की है जिसमें लिमऊगुड़ा निवासी मालती निषाद पति सदानंद उम्र 43 साल की मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें