सिंघोड़ा : आपस में गाली गलौच कर रहे थे, मना करने पर की पिटाई ... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : आपस में गाली गलौच कर रहे थे, मना करने पर की पिटाई अपराध दर्ज.

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम मानपाली में पानी टंकी के पास कुछ लोग मिलकर आपस में गाली गलौच कर रहे थे. जिसे एक व्यक्ति द्वारा मना करने पर उसकी पिटाई कर दी गई.

विनोद पटेल  ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च 2022 के शाम 07:00 से 08:00 बजे के बीच उसके घर के सामने पानी टंकी के पास घर की महिलाऐ एवं अन्य महिलाएं पानी भर रही थी उसी समय उनके गांव के महेन्द्र ताण्डी, राजेन्द्र ताण्डी, किरण ताण्डी, प्रमोद ताण्डी उस जगह पर आकर आपस मे गाली गलौच कर रहे थे. जिसे विनोद पटेल  ने मना किया और बोला की यहां महिलाए पानी भर रही है आप लोग क्यों गाली गलौच कर रहे हो तब वे सभी एक राय होकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए तुम्हे इससे क्या मतलब कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे.

जिससे विनोद पटेल  डरकर उनसे छुडाकर मै अपने घर की तरफ भागा तो चारो फिर से उसे दौडाकर घर के अंदर घुसकर राजेन्द्र ताण्डी, किरण ताण्डी, प्रमोद ताण्डी हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा महेन्द्र ताण्डी डण्डे सिर मे मार दिया जिससे उसके सिर मे चोट लगी.  और विनोद पटेल  को 112 वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल सरायपाली लाया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 451-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें