सरायपाली : सिर में लाठी मारकर किया लहू लूहान, अपराध दर्ज
सरायपाली थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 में एक व्यक्ति को सिर में लाठी मारकर किया लहू लूहान करने से अपराध दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2022 को 11:30 बजे रोही दास उर्फ आर0डी0 चौहान अपने घर के आंगन में चेयर में बैठकर पेपर पढ रहा था, कि उसी समय सेतकुमार कुमार चौहान आया और शिकायत किया कि तेरे बच्चे लोग मारपीट कर रहे है.
जिसपर रोही दास ने बोला कि शराब पीकर गाली गलौच करोगे तो बच्चे तो मारेगे ही. इसे सुनकर सेतकुमार आवेश में आकर तेरे को मारूंगा कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देकर, आंगन में पड़े लकडीनुमा लाठी उठाकर रोही के सिर पर मार कर लहू लूहान कर दिया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सेतकुमार चौहान के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें