ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत, हैडफ़ोन लगाकर पैदल चल रही थी पटरी पर
12
मार्च को दुर्ग जिले से एक लड़की की ट्रेन से कटकर मौत की ख़बर सामने आयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के एक छात्रा हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर
चलती जा रही थी. उसी दौरान पीछे से आई मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की मौत
हो गयी. ट्रेन के लोको पायलट ने काफी देर तक हार्न दिया पर हेडफोन की वजह से लड़की
हार्न नहीं सुन पाई और वह उसकी चपेट में आ गई. मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम मामले
को जांच विवेचना में लिया है
युवती की पहचान गया नगर दुर्ग निवासी स्वाति यादव 24 साल के रूप में हुई है. वह
राजनांदगांव के दिग्विजय कॉलेज से मार्डन ऑफ ऑफिस
मैनेजमेंट का कोर्स करी थी. बताया जा रहा है कि स्वाति पिछले 4 माह से कॉलेज नहीं
जा रही थी.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मालगाड़ी के लोको पायलट ने लड़की को देख लिया था और ट्रेन धीमा करते हुए हार्न भी दे रहा था. हेडफोन लगाए होने के चलते वह ट्रेन का हार्न सुन नहीं सकी. वहां कुछ लोगों ने भी उसे आवाज दी, लेकिन उसने नहीं सुना. इसके बाद पोल नंबर 818 के पास वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई. लड़की खुदकुशी करने गई थी या किसी अन्य कार्य से और दुर्घटना में उसकी मौत हुई है इसकी जांच पुलिस कर रही है.