सरायपाली : अवैध शराब परिवहन करते 02 व्यक्तियो से 15 लीटर महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस को 11 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति काले रंग के मोटर सायकल से अवैध रूप से शराब विक्रय हेतु अर्जुण्डा से सरायपाली की ओर आने वाले हैं पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान कुटेला चौके के पास पदमपुर रोड सरायपाली पहुंचकर घेराबंदी किया कुछ ही देर में बताये अनुसार हुलिये के 02 व्यक्ति काले रंग की मोटर सायकल में आते दिखा जिसे रोककर पूछने पर मोटर सायकल चलाने वाले ने अपना नाम विपिन नंद निवासी अर्जुण्डा तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुशील जगदल्ला ग्राम अर्जुण्डा थाना सरायपाली बताया एवं बीच में रखे झोले में महुआ शराब होना बताया.
आरोपियों के कब्जे से एक प्लास्टिक के झोला में रखा तीन अलग अलग प्लास्टिक झिल्ली में भरा प्रत्येक में 05-05 लीटर महुआ शराब जुमला लगभग 15 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग 3000 रू0 एवं एक काले रंग का मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GM 5456 कीमती लगभग 40,000 रू0 कुल कीमती 43,000 रू0 जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि जोगनीपाली जाने के रोड़ किनारे कमल चौहान अपने चखना दुकान में लोगों को शराब पिने के अवैध साधन पानी,चखना,गिलास उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करने की सूचना के आधार पर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी चौहान पिता रेशमलाल चौहान उम्र 40 साल साकिन जोगनीपाली थाना सरायपाली के कब्जे से 2 पौवा देशी प्लेन शराब की शीशी जिसमें करीबन 60ml शराब भरी हुई किमती करीबन 20 रू. व 3 नग प्लास्टिक के डीस्पोजल गिलास जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।