उत्तरी कश्मीर में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - CG Sandesh

उत्तरी कश्मीर में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गुरेज सेक्टर में सेना का एक हेलीकॉप्टर ‘चीता’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के कारण और किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है.

हेलीकॉप्टर उत्तरी कश्मीर में गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दूर-दराज के एक इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीमार कर्मी को लेने जा रहा था.

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हेलीकॉप्टर उतरने ही वाला था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उसने नियंत्रण खो दिया. दुर्घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में गुजरां नाले के पास हुई.

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल को रवाना किया गया है और हवाई टोही दल जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहा है.  उन्होंने बताया कि हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारियां अभी नहीं मिल पाई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें