फांसी के फंदे पर झूलती मिली महिला पंच की लाश - CG Sandesh

फांसी के फंदे पर झूलती मिली महिला पंच की लाश

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के एक गाँव से महिला पंच की खुदखुशी की ख़बर सामने आयी है.

मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति ने चार साल पहले उसे छोड़ दिया था. इसके बाद महिला का दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अब युवक का रिश्ता कहीं और तय हो गया है. ऐसे में आशंका है कि इसी के चलते महिला पंच ने खुदकुशी की होगी.

जांच के दौरान पुलिस को महिला का मोबाइल मिला है. महिला की आत्महत्या की वजह जानने के लिए पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है. हालांकि, पुलिस को शक है कि प्रेमी युवक के दूसरी जगह शादी तय करने के चलते ही महिला ने आत्महत्या की होगी. युवक पर लक्ष्मी शादी नहीं करने के लिए दबाव बना रही थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें