पिथौरा : घर के परछी में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
पिथौरा पुलिस को 10 मार्च 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम किशनपुर में एक व्यक्ति शाखाराम चक्रधारी नाम का अपने घर के बाहर परछी में लोगों को शराब पीने पिलाने की सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पहुंचकर घेराबंदी किया गया जहां एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था जिसको पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम शाखाराम चक्रधारी उम्र 42 वर्ष साकिन किशनपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद का होना बताया.
शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये, आरेापी के कब्जे से 03 नग प्लास्टिक झिल्ली एवं 03 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विेवचना में लिया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें