छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में इनामी माओवादी... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में इनामी माओवादी ढेर

11 मार्च की सुबह बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमे एक इनामी माओवादी मारा गया. मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ कैका और मौसला के बीच जंगलो में हुई.

मुठभेड़ में 3 लाख के इनामी माओवादी नेशनल पार्क एरिया कमिटी सदस्य/ सेंड्रा LOS डिप्टी कमांडर रितेश पुनेम ढेर हो गया वहीँ मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है. जवान का नाम रामलू हेमला है.

पुलिस ने मारे गए माओवादी के कब्जे से 1 हथियार, पिट्ठू, नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया है. मारा गया माओवादी जिला बीजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रो के हत्या, आगजनी और लूटपाट की घटनाओ मे शामिल था. इस कार्रवाई को डीआरजी और केरिपु 222 बटालियन ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया. मुठभड़ के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें