बीजेपी की जीत से दुखी  सपा नेता ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्प... - CG Sandesh

बीजेपी की जीत से दुखी सपा नेता ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

कानपुर के वरिष्ठ सपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ने बृहस्पतिवार दोपहर में विधान भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। आत्मदाह के लिए जैसे ही आग लगाई पुलिस ने देख लिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनने से दुखी होकर यह कदम उठाया है।

एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक कानपुर नगर के वरिष्ठ सपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू चार बजे करीब विधान भवन के सामने पहुंचा। अचानक उसने अपने ऊपर तेल उड़ेल लिया। इसके बाद आग लगाई। इसी बीच पुलिस ने देख लिया। आननफानन पुलिस उसे लेकर सिविल अस्पताल गई। जहां उपचार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक करीब 40 प्रतिशत जलने की बात चिकित्सकों द्वारा की जा रही है। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कानपुर में सपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। वह अस्पताल जाते समय चीख रहे थे कि भाजपा की दोबारा सरकार बनने से वह दुखी हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें