परीक्षा में नक़ल करते पकड़ी गयी 10वीं की छात्रा, की आत्मदाह - CG Sandesh

परीक्षा में नक़ल करते पकड़ी गयी 10वीं की छात्रा, की आत्मदाह

जांजगीर-चांपा में 10वीं की एक छात्रा परीक्षा में नक़ल करते पकड़ी गयी थी. घर लौटने पर छात्रा ने बुधवार की रात घर की छत पर आत्मदाह कर लिया. चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक वह आग की लपटों में बुरी तरह घिर चुकी थी. परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक ललिता ने दम तोड़ दिया था. सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

मृतिका ललिता धीवर (16) पिता गोरेलाल धीवर पामगढ़ क्षेत्र के धाराशिव की निवासी थी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि ललिता 10वीं क्लास में पढ़ती थी. 8 मार्च को उसका शासकीय हाईस्कूल धाराशिव में सामाजिक विज्ञान का पेपर था. इस परीक्षा में वह नकल करते हुए पकड़ी गई, जिसके बाद एग्जामिनर ने नकल प्रकरण बना दिया था. परीक्षा के बाद ललिता घर लौटी तो काफी दुखी थी. वह गुमसुम रहती और किसी से बात नहीं कर रही थी. इसके बाद देर रात उसने जान दे दी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें